Rampur News: पटवाई में धूमधाम से निकाली गई भव्य श्री कृष्ण रथ यात्रा
Rampur News: रामपुर। पटवाई कस्बे में हर वर्ष की तरह धूमधाम से श्री कृष्ण रथ यात्रा निकल गई । इस दौरान क्षेत्र के कई हजार लोग रथ यात्रा में शामिल हुए और तरह-तरह की

Rampur News: पटवाई कस्बे में हर वर्ष की तरह धूमधाम से श्री कृष्ण रथ यात्रा निकल गई । इस दौरान क्षेत्र के कई हजार लोग रथ यात्रा में शामिल हुए और तरह-तरह की झांकी अभी शामिल रही। रथ यात्रा शनिवार की शाम करीब 4 बजे शिवालय मंदिर से प्रारंभ की गई। इसके बाद कस्बे में होकर पटवाई चौराहे पर पहुंची, जहां मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रहा। इसके बाद रथ यात्रा सराय से होकर रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद वापस शिवालय मंदिर पर समाप्त हुई। रैली में कई डीजे और श्याम दरबार झांकी, हनुमान झांकी, गणेश झांकी, श्री कृष्ण झांकी आदि शामिल रही। इस दौरान आसपास क्षेत्र के कई गांव के लोग रथ यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान मेला भी लगाया गया, जिसमें बच्चों के लिए खेल खिलौने, बड़े-बड़े झूले लगाए गए । लोगों ने रथ यात्रा और मेले का आनंद लिया। सभी भक्त भगवान कृष्ण के भजन पर झूम उठे। रात्रि की रासलीला में श्री कृष्ण भगवान ने कंस का वध किया। इस दौरान पंडाल भगवान श्री कृष्णा के जयकारो से झूम उठा। इस मौके पर संजय यादव, गौतम सिंह यादव, सोनू यादव, सोनू शर्मा, राजू सेनी आदि लोग मौजूद रहे।

