Rampur News: 20 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) सेंटर, ज्वाला नगर में 20 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 4 बजे फल मंडी से शुरू होकर रात 8 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण भी होगा। क्षेत्रवासियों को सपरिवार इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Rampur News: 20 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,तैयारियां पूरी

Rampur News: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) सेंटर, साईं विहार कॉलोनी ज्वाला नगर के तत्वावधान में 20 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन के सेवादारों ने बताया कि रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोपहर 4:00 बजे फल मण्डी, राम चौक से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा आगापुर रोड, लक्ष्मी नगर और भाजपा कार्यालय होते हुए रात्रि 8:00 बजे ज्वाला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: 20 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,तैयारियां पूरी