Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsGrand Rath Yatra of Jain Community Marks Conclusion of Dashalakshana Mahaparva
बिलासपुर में धूमधाम से निकाली गई श्रीजी की रथ यात्रा

बिलासपुर में धूमधाम से निकाली गई श्रीजी की रथ यात्रा

संक्षेप:

Rampur News - दशलक्षण महापर्व के समापन पर जैन समुदाय ने श्रीजी की विशाल रथयात्रा निकाली। यात्रा में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, भक्ति नृत्य और धार्मिक झांकियों का आयोजन हुआ। पुजारियों ने तीर्थंकर प्रतिमा का 1008 कलशों...

Sep 12, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

दशलक्षण महापर्व के समापन पर जैन समुदाय की ओर श्रीजी की विशाल रथयात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में झांकियों व भक्ति नृत्यों की धूम रही। पुजारियों ने पांडुक शिला पर तीर्थंकर प्रतिमा का 1008 कलशों से मंगल अभिषेक किया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से रथयात्रा प्रारंभ हुई। मंदिर से श्रीजी की प्रतिमा को खवासी बने नितिन जैन ने मस्तक पर धारण कर सुंदर रथ के ऊपरी भाग में विराजमान किया। निचले भाग में कुबेर बनकर मनीष जैन बॉबी बैठे। रथ के चारों कोनों पर इंद्रों के रूप में प्रदीप जैन, कपिल जैन, अग्रिम जैन व आरव जैन खड़े हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रथ के सारथी की कमान जैन समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन ने संभाली। जोरदार जयकारों की गूंज के साथ शुरू हुई रथयात्रा में जैन समाज के बैनर व ध्वज के साथ ढोल-नगाड़े और कई वाद्य यंत्र व बैण्ड शामिल थे, जोकि धार्मिक धुनें बजाते चल रहे थे। विभिन्न धार्मिक प्रसंग दर्शाती झांकियां, सुंदर सवारियां, अहिंसा व शाकाहार के संदेश लिखे पट्टिका वाहन, सुसज्जित अश्व आदि कई चीजें आकर्षण का केन्द्र रहीं। मंगल कलश लेकर चल रहीं इंदु जैन के पीछे पीत वस्त्र पहने महिलाएं नृत्य करती चल रही थीं। रथ के आगे श्वेत वस्त्र पहने पुरुष भी जयकारे लगाते तथा नाचते हुए चल रहे थे। बाहर से आए कलाकार और भजन मंडली भी शामिल रही। श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन कर आरती की। रास्ते में जगह- जगह पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई और और जलपान भी वितरित किया गया। चेयरमैन चित्रक मित्तल ने नगर पालिका के सामने अपने सभी कर्मचारियों के साथ रथयात्रा का शानदार स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, राज्यमंत्री पुत्र गुरकीरत औलख, भाविप अध्यक्ष सुनील गुप्ता, चेतन पारुथी, अनिल मदान, विशाल शर्मा, सपन अग्रवाल आदि ने भी यात्रा का अभिनंदन किया। नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा माठखेड़ा रोड स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय पहुंची। वहां निर्मित पांडुक शिला पर पुजारियों ने धार्मिक विधि-विधान से श्रीजी का 1008 कलशों से मंगल अभिषेक किया। अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर नवीन जैन, आदेश जैन, संदेश जैन, सुदीप जैन, प्रकाश चंद्र जैन, सचिन जैन, प्रियांश जैन, पारस जैन, प्रत्यक्ष जैन, रूबल जैन, राशि जैन, सीमा जैन, श्रद्धा जैन, बबीता जैन, अजय जैन, बीना जैन, संजीव जैन, विजय जैन, प्रमोद जैन, स्वदेश जैन आदि उपस्थित रहे।