बिलासपुर में धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

Oct 19, 2024 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - भगवान वाल्मीकि की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं।...

बिलासपुर में धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

भगवान वाल्मीकि की जयंती पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा तथा प्रसाद वितरण कर भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वाधान में बड़ी संख्या में लोग नगर के मोहल्ला भट्टी टोला स्थित मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए। यहां से शाम पांच बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जबकि भव्य रुप से सजाए गए वाहन में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। साथ ही साथ श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान लव-कुश, एकलव्य-द्रोणाचार्य, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, माता महाकाली सहित आदि देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा मोहल्ला कायस्थान, साहूकारा, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी, डाम कालोनी, नैनीताल रोड, मुख्य चौराहा, माटखेड़ा रोड, शिवबाग मंडी, पोस्ट आफिस रोड, रामपुर रोड, केमरी तिराहा, एसडीएम कोर्ट, कैनाल मार्ग से होकर पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके अलावा मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, भीम अनार्य शोभायात्रा अध्यक्ष सोनू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भावाधस के राष्ट्रीय मंत्री दीप सिंह राही और जिलाध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि द्वारा सभी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र भी भेंट किए। इस मौके पर विजय अनार्य, गुरमुख भारती, साजन वाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि, रविराज वाल्मीकि, विकास चौधरी, मुनीश, रवि वाल्मीकि, अनिल, राहुल नरेश, राजू नरेश, जानू चौहान, अनिल राज सहित आदि रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।