बिलासपुर में धूमधाम से निकाली निशान यात्रा
बिलासपुर में श्री श्याम परिवार समिति के तत्वावधान में भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भक्तों ने जयकारे लगाए और नृत्य किया। यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला कायस्थान स्थित महोत्सव स्थल पर सम्पन्न हुई। गुरुवार को विशाल श्री श्याम महोत्सव मनाया जाएगा।

बिलासपुर। श्री श्याम परिवार समिति के तत्वावधान में बुधवार देर शाम भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भक्तों ने जयकारे लगाए और नृत्य करके अपना धार्मिक उत्साह प्रकट किया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे नगर की शिव बाग मंडी स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। वहां धर्म पताकाओं का पूजन और विशेष सुसज्जित वाहन में विराजमान बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया, जिसके बाद निशान यात्रा प्रारंभ हुई। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु धर्म पताकाएं पकड़े चल रहे थे। इस दौरान भजन-कीर्तन किया गया और जयकारे लगाए गए। उत्साही महिला-पुरुषों ने भक्ति नृत्य भी किए。
यात्रा का समापन
नगर के कई प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए निशान यात्रा मोहल्ला कायस्थान स्थित महोत्सव स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। यात्रा संयोजक सुनील गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से गुरुवार को मोहल्ला कायस्थान स्थित कृष्णलीला मैदान में पांचवां विशाल श्री श्याम महोत्सव मनाया जाएगा, जोकि रात्रि आठ बजे से प्रारंभहोगा। यह निशान यात्रा इस महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली गई है।
महोत्सव की तैयारी
महोत्सव में बाबा खाटू श्याम का विशाल दरबार सजाया जाएगा। इसमें राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल व पूर्व विधायक संजय कपूर विशिष्ट अतिथि होंगे।
उपस्थित गणमान्य लोग
निशान यात्रा में प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद
निशान यात्रा में रामफल अग्रवाल, संदीप कंसल, मनोज जैन, सुरेश कंसल, मनोज अग्रवाल, अजय कंसल, सौरभ गंगवार, अंबर सक्सेना, नितिन गर्ग, स्पर्श अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, राजेश यादव, वरदान सूजी, लक्ष्य यादव व चुन्नीलाल सहित अनेक गणमान्य व सेवादार शामिल रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


