Rampur News: दढ़ियाल में निकाली गई भव्य यात्रा, सात दिवसीय भागवत शुरू
Rampur News: दढ़ियाल के मोहल्ला फ़त्तावाला में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक भजनों के साथ नगर में यात्रा निकाली। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं संदेशों पर प्रकाश डाला।

Rampur News: दढ़ियाल में मोहल्ला फ़त्तावाला में सैनियों वाले चामुंडा देवी मंदिर से शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों और जयकारों के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके संदेशों के बारे में बताया।
इस मौके पर सूर्य प्रताप सैनी शोभाराम सैनी और अशोक सिंह सहित कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

