छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

Jan 31, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - शाहबाद के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा ने नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। आचार्य नितिन भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण किया। देवी पूजन और यज्ञ के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई। आयोजन सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देता है।

छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान-बरवालान स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की ओर से छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जा रही है। इस आयोजन के दूसरे दिन शनिवार शाम नगर में श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपराओं से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंत्रोच्चारण आचार्य नितिन भारद्वाज ने किया। महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री गणेश, भगवान श्रीराम दरबार, भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधा रानी, श्री पंचमुखी हनुमान, श्री खाटू श्याम जी तथा माता श्री लक्ष्मी-नारायण की दिव्य मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिर पर 84 कलश धारण किए महिलाओं के मंगल गीत, शंखनाद और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा सनातन संस्कृति की जीवंत झलक बनी। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शनिवार सुबह देवी पूजन के साथ यज्ञ, महास्नान, सर्कराधिवास, घृताधिवास, 84 कलश स्नान एवं देवस्नयन की विधियां वेद मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। दोपहर बाद नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से नमन करते हुए देव विग्रहों का स्वागत किया। इसके पश्चात धारा स्नान एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिभाव चरम पर रहा। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को सुबह देवी पूजन एवं नेत्रोमलिन के पश्चात विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके उपरांत पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं सात बजे से भजन संध्या में भक्ति रस की गंगा बहेगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन सनातन आस्था, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने समस्त नगरवासियों व धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।