
मिलक में रावण का पुतला फूंका
Rampur News - चन के आखिरी दिन गुरुवार को देर शाम असत्य पर सत्य की जीत कि खुशी में रावण का पुतला दहन किया गया।इस दौरान लोगों ने मेले का भी लुफ्त उठाया। रावण के दहन क
मिलक, संवाददाता । रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मंचन के आखिरी दिन गुरुवार को देर शाम रावण के पुतला दहन किया गया।इस दौरान लोगों ने मेले का भी लुफ्त उठाया। रावण के दहन की लीला का मंचन करते हुए राम स्वरूप में लीला कर कलाकारों द्वारा बाण चला कर रावण के पुतले को आग लगाई गई। रावण वध को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और कुछ ही देर में रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। रावण के वध के बाद भगवान राम विभीषण का राजतिलक कर सिंहासन पर बैठाया गया। इस दौरान मैदान में जय श्री राम के जयकारों की गूंज रही।

हनुमान सीता माता को राम की विजय की सूचना देते हैं और इसी के साथ लीला का समापन हो जाता है।इस अवसर पर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार,नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, समाजसेवी नरेंद्र गंगवार,संजीव गंगवार, अनूप गुप्ता, आनंद पाल सिंह, बबलू पांडेय, प्रीतम प्रसाद,भारत सिंह, नन्हे राम पांडे,रुद्रपाल सिंह चौहान,कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता,महामंत्री सुरेंद्र कुमार शर्मा,राजू गुप्ता,डीके अग्रवाल,पंडित मुकेश शर्मा,भुवनेश भार्गव आदि के साथ पुलिस स्टाफ भारी संख्या में सुरक्षा के दृष्टिकोण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




