गांव करैथी में धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, निकाली रैली
गांव करैथी में हिंदू शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डीजे के साथ रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी संख्या शामिल हुई। मुख्य अतिथि अनुज चौहान ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्र के गांव करैथी में हिंदू शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में डीजे के साथ रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज चौहान रहे। उन्होंने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य और पराक्रम से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पदमा देवी, पूर्व प्रधान सुरेश पाल सिंह, कौशल चौहान, अतुल कठेरिया, मुकेश कठेरिया, अंकित चौहान, प्रदीप चौहान, संदीप चौहान, सुभाष चौहान, कौशल राठौर, विनीत फौजी, संजय फौजी, अमोल राठौर, विशाल कठेरिया, बंटी राठौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


