Rampur News: धूमधाम से मनाया गया दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: िमिलक, संवाददाता। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम ग्राम गुजरेला में पिछड़ा बर्ग मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अमित कुमार प्रजापति द्वारा दक्ष प्रजाप

Rampur News: मिलक, संवाददाता। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम ग्राम गुजरेला में पिछड़ा बर्ग मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अमित कुमार प्रजापति द्वारा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव पर दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मिलक शाहबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव कोरी ने अपनी टीम के साथ किया। इस दौरान कपिल कोरी ने कहा कि बड़े ही खुशी का पल है समाज की ओर से एसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे हिन्दू धर्म का प्रचार होता रहे और बच्चों को सनातन धर्म की जानकारियां मिलती रहे। यात्रा में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ अवधेश गंगवार, राहुल गंगवार, अनोखे प्रजापति, संजू गंगवार, प्रदीप कुमार प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


