Rampur News: हरि मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ व शिव भण्डारा आज से
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: रामपुर। सिविल लाइन्स स्थित आदर्श कालोनी के श्री हरि मन्दिर में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी अखण्ड रामायण पाठ, हवन एवं विशाल शिव भण्डारे का भव्य आयोजन

Rampur News: सिविल लाइन्स स्थित आदर्श कालोनी के श्री हरि मन्दिर में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी अखण्ड रामायण पाठ, हवन एवं विशाल शिव भण्डारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री हरि मन्दिर सेवा समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार यानी आज अखण्ड रामायण पाठ के साथ होगा। बुधवार को प्रात: 8.00 बजे रामायण पाठ का भोग पड़ेगा। तत्पश्चात प्रात: 9.00 बजे शिव श्रृंगार एवं हवन पूजन सम्पन्न किया जाएगा। दोपहर 12.00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल शिव भण्डारे का आयोजन होगा। सेवा समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने स्वजनों व ईष्ट मित्रों सहित समय से पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।


