ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरहाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर को रोजगार की गारंटी दे सरकार

हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर को रोजगार की गारंटी दे सरकार

बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश मैं भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार है। इस सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।...

हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपर को रोजगार की गारंटी दे सरकार
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 23 Oct 2020 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद

बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश मैं भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार है। इस सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। मजदूर, किसान परेशान हैं। धान की फसल का सरकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान मजबूरी में ओने पौने दामों में धान बेच रहा है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बहन, बेटी की इज्जत सुरक्षित नहीं है। सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मिशन शक्ति योजना चलाकर जनता का ध्यान बांट रही है। सरकार को जनता को गुमराह करना खूब आता है। मिशन शक्ति योजना एक नाटकीय फिल्म है। जिन टॉपर बालिकाओं को दो घंटे के लिए अधिकारियों की कुर्सी पर बैठाया गया है। इन अधिकारियों के पास कोई उस दिन बाद अपनी समस्या लेकर जाएंगी तब इन्हें एक जनता की तरह लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। अगर सरकार वास्तव मे महिला सशक्तिकरण चाहती है तब इन बालिकाओं के रोजगार की गारंटी दे। तभी देश का भला हो सकता है। वर्तमान सरकार की नीति के मुताबिक पढ़े-लिखे बेरोजगार का भविष्य अंधकार में है। सरकार अधिकतर विभागो को प्राइवेट करने में लगी है। सरकार अधिकारियो एवं कर्मचारियों को समय से पहले रिटायर कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें