Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर शासन गंभीर हो गया है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 10 बेड का वार्ड तैयार है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच

Rampur News: स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर शासन गंभीर हो गया है। स्वास्थ्य निदेशालय ने जिला अस्पताल में ही स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शासन से पत्र मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जांच किट उपलब्ध कराने के लिए वेंडरों से संपर्क किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिन में किट उपलब्ध होते ही जिला अस्पताल में जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। अभी स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे जाते हैं। इससे रिपोर्ट आने में समय लगता है। जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर शुरू होने से सैंपल की जांच और रिपोर्ट मिलने में लगने वाला समय कम होगा और रिपोर्ट के आधार पर मरीज का उपचार जल्द शुरू किया जा सकेगा。

10 बेड का वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार है। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी रखी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि अभी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा नहीं थी। शुक्रवार को शासन से सुविधा शुरू करने के निर्देश मिले हैं। जांच किट की उपलब्धता के लिए वेंडरों से संपर्क किया गया है। किट मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए एडवाइजरी

-खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें।

-संक्रमित या संदिग्ध मरीज के बेहद करीब जाने से बचें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें।

-खांसते या छींकते समय मुंह-नाक को ढकें और हाथों को साबुन-पानी से नियमित रूप से साफ करें।

-बीमारी के लक्षण होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने और दूसरों के संपर्क में आने से बचें।

-सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या हालत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की मौसमी इन्फ्लुएंजा/H1N1 संबंधी गाइडलाइन में भी हाथों की स्वच्छता, खांसी-छींक की शिष्टाचार व्यवस्था, संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से दूरी रखने और गंभीर लक्षणों पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है।

डा. दीपा सिंह, सीएमओ

सामान्य प्रश्न

स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था कब शुरू की जाएगी?
एक-दो दिन में किट उपलब्ध होते ही जिला अस्पताल में जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच