रामपुर में अब 131 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर जनपद में गेहूं खरीद के लिए सरकारी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 131 कर दी गई है। गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च से 15 जून तक होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसान मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं और समस्याओं के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

रामपुर में अब 131 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

रामपुर। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 17 सरकारी केंद्रों को बढ़ा दिया गया है। अब कुल 131 केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च से शुरू है, जो 15 जून तक चलेगी। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। किसानों से गेहूं की खरीद के लिए शुरुआत में जिले में 114 केंद्र खोले गए थे। किसानों की सुविधा के लिए अब 17 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं।

किसानों की सुविधा के लिए ये केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।आवेदन करने की प्रक्रियागेहूं की सरकारी बिक्री के लिए पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना आवश्यक है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे इसे जल्द पूरा कर लें। किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। बिक्री के दौरान किसी भी समस्या या शिकायत के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।अब तक पांच हजार से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य पारदर्शी और सुलभ खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।-प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।