पोस्टमार्टम हाउस के लिए मिले 39.34 लाख रुपये

Jan 14, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - -मंगलवार को राज्यपाल की ओर से प्रदान की गई वित्तीय स्वीकृति पये जारी हुए हैं। इस धनराशि से पोस्टमार्टम हाउस में आधुनिक उपकरणों को खरीदा जाएगा। उपकरणों

पोस्टमार्टम हाउस के लिए मिले 39.34 लाख रुपये

जिला अस्पताल में स्थित पोस्टमार्टम हाउस को शासन की ओर से 39.34 लाख रुपये जारी हुए हैं। इस धनराशि से पोस्टमार्टम हाउस में आधुनिक उपकरणों को खरीदा जाएगा। उपकरणों की समस्त खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में कुछ ही औजारों के सहारे पोस्टमार्टम हो रहे हैं। जबकि, एक पोस्टमार्टम के दौरान 72 उपकरणों की जरूरत पड़ती है। हालात ये हैं कि मृतक का फिंगरप्रिंट लेने के लिए फिंगरप्रिंट इंक, इंक रोलर, मांसपेशियां काटने के लिए रिमूवल वॉटलेस समेत कई अति महत्वपूर्ण उपकरण तक नहीं हैं। इसका असर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पड़ रहा था।

इसको देखते हुए मंगलवार को शासन की ओर से प्रदेश के छह जिलों के पोस्टमार्टम हाउस के लिए 2.61 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें गाजीपुर, रायबरेली, मऊ, फतेहपुर और संभल के लिए 44.43-44.43 लाख रुपये जारी किए गए हैं। रामपुर के पोस्टमार्टम हाउस के लिए 39.34 लाख रुपये जारी हुए हैं। ------------- बयान: पोस्टमार्टम हाउस के लिए 39.34 लाख रुपये जारी किए गए हैं। राज्यपाल की ओर से इस पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस धनराशि से पोस्टमार्टम हाउस के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। खरीद प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। -डा. दीपा सिंह, सीएमओ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।