ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरगिरीराज धरण हम हैं तेरी शरण, लाज राखियो म्हारी.......

गिरीराज धरण हम हैं तेरी शरण, लाज राखियो म्हारी.......

हिन्दुस्तान संवाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बांके बिहारी का गुणगान कर छप्पन भोग अर्पित किए। गोवर्धन पूजा कर पशुधन की उन्नति और समृद्धि की कामना की। दिनभर पूजा अर्चना का...

गिरीराज धरण हम हैं तेरी शरण, लाज राखियो म्हारी.......
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 09 Nov 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बांके बिहारी का गुणगान कर छप्पन भोग अर्पित किए। गोवर्धन पूजा कर पशुधन की उन्नति और समृद्धि की कामना की।

दिनभर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। पशुओं के गोबर से गोवर्धन पर्वत और पशुओं की स्थापना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर पशुओं की उन्नति और दीर्घायु की कामना। बांके बिहारी के गुणगान पर श्रद्धालु देर तक भक्ति भाव में खोए रहे। देर रात तक गोवर्धन पूजन का सिलसिला चलता रहा।

गुरुवार को यादव युवा समिति की ओर से पुराना गंज स्थित माईं के मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया। विवि विधान से पूजा अर्चना के बाद बाबा का गुणगान शुरु हुआ। जिसमें मुरादाबाद से आई भजन गायिका हनी धवन ने बाबा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

छोटी छोटी गैय्या छोटे ग्वाल, बीच में मेरो मदन गोपाल। छटा तेरी तीन लोक से प्यारी है गोवर्धन महाराज जैसे भजनों के साथ गोवर्धन कथा का वर्णन सुन श्रद्धालु झूम उठे। भजनों पर देर तक श्रद्धालु भक्तिभाव में खोकर नृत्य करते रहे। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर गिरीराज महाराज को छप्पन भोग का अन्नकूट भोग लगाया।

आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। नवरतन यादव, अनिल यादव, नरेश यादव, रिंकू, मनोज, बबलू, मुकेश आदि का सहयोग रहा। प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में मनाए गए उत्सव में हुए संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति भाव में खो गए। भगवान के गोवर्धन पर्वत उठाने का वृतांत आया तो कृष्णा के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। पंडित नरेंद्र कुमार मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। विधि विधान से हुई पूजा अर्चना के बाद बांके बिहारी को छप्पन भोग लगाकर आरती उतारी गई। बांके बिहारी और राधा प्यारी के गुणगान में श्रद्धालु देर तक भक्तिभाव में थिरकते रहे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु देर तक मस्ती में खोए रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें