सीसीटीवी में कैद हुए बकरी चोरी कर ले जाते युवक,तहरीर दी
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
सैफनी। मोहल्ला गुलाबनगर निवासी असलम पुत्र खलील अहमद की घर के बाहर बंधी बकरी रविवार दोपहर दो युवक सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से ले गए। आहट मिलने पर असल

मोहल्ला गुलाबनगर निवासी असलम पुत्र खलील अहमद की घर के बाहर बंधी बकरी रविवार दोपहर दो युवक सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से ले गए। आहट मिलने पर असलम व आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। बताया गया कि पीछा होता देख युवक शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित धर्मपुर कलां कब्रिस्तान के पास बकरी छोड़कर फरार हो गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें दोनों युवक बकरी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:लघुशंका गए व्यक्ति की बाइक चोरी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


