पांच दिनों से गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से बथुआखेड़ा, पुसवाड़ा और नरपत नगर स्थित गैस एजेंसियों पर गैस नहीं आई है, जिससे उपभोक्ता रोजाना खाली हाथ लौट रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से गैस आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।

पांच दिनों से गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बथुआखेड़ा, पुसवाड़ा और नरपत नगर स्थित गैस एजेंसियों पर पिछले पांच दिनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे क्षेत्र में गैस का संकट गहराता जा रहा है। गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता रोजाना एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है।उपभोक्ता इरफान अली, राजेश कुमार, तोताराम, मोहम्मद जुनैद, असगर अली और नवी अहमद ने बताया कि वे पिछले पांच दिनों से लगातार गैस लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि गैस की गाड़ी नहीं आई है।

ऐसे में घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।उधर, नगर की अन्य गैस एजेंसियों पर भी यही स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।