Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,साथी फरार

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: भोट थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपी की गंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुआ और पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने फायरिंग की थी।

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,साथी फरार

Rampur News: भोट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए है। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि रफत धर्मकाटा से चाकू चौक को जाने वाले रास्ते पर एक बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी थीं। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में मोबीन पुत्र नब्बू निवासी खण्डिया थाना अजीमनगर हाल निवासी नई बस्ती थाना गंज घायल हुआ है।

जबकि,रिजबान पुत्र जहूर निवासी जूठिया थाना शहजादनगर हाल निवासी मौ. गुजरटोला थाना गंज मौके से फरार हो गया। इसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,साथी फरार