प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे स्काउट और गाइड के चेहरे

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर का समापन हुआ। स्काउट गाइड ने बसों के मुसाफिरों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। मुख्य अतिथि एस के गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और जम्बूरी में प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइड को सम्मानित किया।

प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे स्काउट और गाइड के चेहरे

रामपुर। भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में रोडवेज परिसर में आयोजित दस दिवसीय नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर का शनिवार को समापन हुआ।

समापन दिवस का आयोजन

समापन दिवस पर स्काउट गाइड ने बढ़चढ़ कर शिविर में हिस्सा लिया और रोडवेज परिसर पर आने जाने वाली बसों के मुसाफिरों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस के गुप्ता ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारत स्काउट और गाइड दृारा किया गया परिश्रम आने वाले समय में निश्चित ही फलीभूत होगा।

Voice of UP

प्रतिभागियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान 19 वी अंतर्राष्ट्रीय जम्बूरी लखनऊ में प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बृजेश कुमार, संस्था उपाध्यक्ष कपिल आर्य,अवतार सिंह , जिला मुख्य आयुक्त बलराम सिंह,आयुक्त रीता जेसवार,अनिल कुमार शर्मा, जिला आयुक्त एडल्ट डॉ रीना दुबे,डॉ उबेद अनस शमसी, डॉ रूपा अग्रवाल, राम सिंह, सचिव ओमप्रकाश सैनी, जिला स्काउट मास्टर भुजवीर सिंह, जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद, डॉ. अनूप कुमार , संगठन आयुक्त जीतू कुमार, नरवंत कौर, ममता सिंह, सर्वेश शर्मा, विपिन कुमार, शीबूसिंह ,विकास कुमार, दीपक,शाहनाबाज़, पुनीत कुमार,गुरदीप सिंह, दीपांश चौधरी,प्राची तिवारी, मनोज कुमार, वीरवती,स्काउट, अब्दुल्ला,नितिन गंगवार,वीरेश, शिवम, विक्रम,अंशिका,हुमेरा,आशी,खुशी, आस्था,अनम,पाखी,अनमोल,महिमा,कहकशा आदि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश सैनी ने किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिविर का आयोजन किसने किया था?
शिविर का आयोजन भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में किया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।