लाखों रुपये लेकर करा दी फर्जी रजिस्ट्री, अब दे रहे हैं धमकी

Apr 09, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - शब्बू खां ने 24 लाख 75 हजार रुपये में जमीन खरीदी, लेकिन आरोपियों ने फर्जी रजिस्ट्री कर दी। जब शब्बू ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने गंज कोतवाली में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

लाखों रुपये लेकर करा दी फर्जी रजिस्ट्री, अब दे रहे हैं धमकी

लाखों रुपया लेकर किसी दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी रजिस्ट्री करा दी। बाद में जब मामला पकड़ में आया तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर फर्जीवाड़ा करने वालों ने रकम वापस करने की बजाए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गंज कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैजनी नानकार निवासी शब्बू खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। शब्बू खां का कहना है कि उसकी नालापार गंज निवासी अब्दुल रहमान और घेर जुबैर खां निवासी नासिर खां से जान-पहचान थी।

उसे कुछ जमीन खरीदनी थी तो दोनों ने कहा कि वह अपनी जमीन बेंच रहे हैं। इसके बाद 11 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से 225 गज जमीन का सौदा तय हुआ। शब्बू खां के अनुसार जमीन की कीमत करीब 24 लाख 75 हजार रुपये थी। उसने बैंक से चेक द्वारा नौ लाख रुपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर किए, जबकि शेष रकम नकद में दे दी। इसके बाद उन लोगों ने फर्जीवाड़ा करते हुए शब्बू खां की पत्नी के नाम एक फर्जी बैनामा करा दिया। कुछ समय बाद फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर उसने विरोध करते हुए अपनी रकम मांगी। आरोप है कि रकम देने की बजाए उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह गंज कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी लेकिन, पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब्दुल रहमान और नासिर खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।