किस्त के रुपये और रसीद न देने पर एक पर केस दर्ज
Rampur News - बाइक की किस्तें समय पर चुकाने के बावजूद पीड़ित ताहिर हसन को रसीद नहीं मिली। जब उसने रसीद मांगी, तो आरोपी ने बहाने बनाए। ताहिर ने 26 हजार रुपये दिए थे, लेकिन अब न तो रसीद मिली और न ही पैसे वापस हुए। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाइक की किस्त के पैसे देने के बाद भी स्वामी को रसीद नहीं दी। रूपए और रसीद मांगने पर बहाने बनाने लगा। फर्जीवाड़ा होने की आशंका के चलते पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली जिले के थाना बहेड़ी के ग्राम भोगपुर निवासी ताहिर हसन का कहना है कि उसने लोन पर एक स्पलेंडर बाइक ली थी। जिसकी समय से वह किस्त जमा कर रहा था। किन्हीं कारणों से दो किस्त जमा नहीं कर पाया। कुछ दिनों पहले वह अपनी बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। तभी सिविल लाइंस क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और किस्त जमा न होने की बात कही।
इसके बाद वह बाइक सांई बिहार कालोनी में लेकर गया। यहां पर अभिषेक बालियान ने उससे कहा कि 26 हजार रुपये जमा कर दो, पूरा लोन खत्म हो जाएगा। ताहिर के अनुसार उसने पूरे रूपए अभिषेक को दे दिए। रसीद मांगने पर उसने कहा कि बाइक लेकर घर जाओ, रसीद मिल जाएगी। काफी समय बीतने के बाद भी न तो उसने रसीद दी और न ही रुपये वापस किए। अब पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


