कोर्स और नौकरी लगवाने के नाम पर बीस हजार की धोखाधड़ी,तीन पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद के भजनपुरी निवासी ने आईटी स्मार्ट प्लस कोर्स के नाम पर बीस हजार रूपए लिए, नौकरी भी झांसा दिया। कोर्स और नौकरी न मिलने पर रूपए वापस मांगे, जिस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने स्मार्ट बैल्यू की मैनेजर और अकाउंटेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोर्स और नौकरी लगवाने के नाम पर बीस हजार की धोखाधड़ी,तीन पर केस

रामपुर। मुरादाबाद के मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के भजनपुरी निवासी दिनेश से आईटी स्मार्ट प्लस कोर्स कराने के नाम पर बीस हजार रूपए लिए गए थे। इस दौरान नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया गया था। काफी दिनों तक कोर्स और नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रूपए वापस मांगे। आरोप लगाया कि इसी तरह आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। रूपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्मार्ट बैल्यू की मैनेजर दीक्षा राजपूत,एकाउंटेंट नीतू देवी और रिंकू यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।