7.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी में चार पर केस दर्ज

7.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी में चार पर केस दर्ज

संक्षेप:

Rampur News - खेमपुर गांव के वीरेंद्र ने एक नई कंबाइन खरीदने के लिए 7.95 लाख रुपये दिए, लेकिन उसे कंबाइन नहीं मिली। जब उसने शिकायत की, तो आरोपियों ने समझौता किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों के...

Sep 14, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी वीरेंद्र कंबाइन का चालक है। वह जिला आजमगढ़ के गालीबपुर जमुहट निवासी रोहित की कंबाइन चलाता है। पीड़ित का मालिक एक और कंबाइन खरीदना चाहता था। जिस पर चालक ने मिलक के सिहारी निवासी अपने दोस्त वेदप्रकाश से बात कराई। तीनों बिलासपुर के बलजिंदर चीमा और लवदीप सिंह की दुकान पर पहुंचे। वहां दुकानदार ने नई कंबाइन पर दो लाख रूपए की छूट देने की बात कहीं। पीड़ित ने कई बार में 7.95 लाख रूपए दे दिए। बाकी 16 लाख रूपए की रकम को कंबाइन की कंपनी के खाते में डाला गया। लेकिन,समय बीतने के बाद भी कंबाइन नहीं मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस पर पीड़ित ने केमरी थाने में शिकायत की। शिकायत करने के बाद दोनों पक्षों के बीच 7.55 लाख रूपए वापस करने का समझौता हुआ। थाने से समझौता लिखकर बाहर आते ही आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अब पुलिस ने इस मामले में बलजिंदर,कश्मीर सिंह,लवदीप सिंह उर्फ लवी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।