Rampur News: 2.80 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक पर केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के बैनजरीपुरा निवासी मुजम्मिल हुसैन ने मणिपुर निवासी जाकिर हुसैन पर आरोप लगाया है कि उसने कम दाम में माल देने का विश्वास दिलाकर 2.80 लाख रुपये लिए, परंतु माल नहीं भेजा। पैसे लौटाने की मांग पर जाकिर ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Rampur News: 2.80 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक पर केस

Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के बैनजरीपुरा उर्फ घाटमपुर निवासी मुजम्मिल हुसैन ने आरोप लगाया कि मणिपुर निवासी जाकिर हुसैन ने खुद को सुपारी और संबंधित व्यापार का कारोबारी बताते हुए कम कीमत पर माल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि पहले आरोपी ने नकद और बाद में ऑनलाइन माध्यम से कुल 2.80 लाख रुपये ले लिए, लेकिन माल नहीं भेजा। रुपये वापस मांगने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाकिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।