वाहन पर लोन खत्म कर एनओसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, फाइनेंसर और उसके साथियों पर केस
Rampur News - रामपुर में वाहन लोन समाप्त कराने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने एक फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। आरोप है कि उन्होंने लोन न चुकाने वाले वाहनों को पकड़कर एनओसी दिलाने का झांसा देकर पीड़ितों से पैसे लिए और मारपीट की।

रामपुर। वाहन पर लिए गए लोन को खत्म कराकर एनओसी दिलाने के नाम पर रूपए लेकर धोखाधड़ी का मामला लगातार सामने आ रहा है। सिविल लाइंस थाने में दो दिन के अंदर आए तीन प्रकरणों में पुलिस ने एक फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पर आरोप है कि यह साथियों के साथ मिलकर लोन लेने के बाद किस्त जमा नहीं होने वाले वाहनों को पकड़ता है और वाहन छोड़ने के रुपए लेकर धोखाधड़ी करता है। पुलिस ने दो पीड़ितों की तहरीर पर दो केस दर्ज किए हैं। पहला मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी वसीम हुसैन ने दर्ज कराया है।
उनका कहना है कि एक बाइक फाइनेंस पर खरीदी थी। जिसकी एक किस्त जमा नहीं कर पाया। एक दिन वह काम से जा रहा था। जिस पर अभिषेक बालियान ने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और 32 हजार रूपए में बाइक का लोन फाइनल कराने की बात कहीं। उसकी बात पर भरोसा कर पीड़ित ने रुपए दे दिए। मगर अभी तक उसे एनओसी नहीं मिलीं। जब पीड़ित ने एपरोवल लेटर वापस मांगा तो आरोपी अभिषेक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। दूसरे मामले में पटवाई के लदौरा नारायनपुर निवासी काशी ने आरोप लगाया कि उसने भी एक बाइक लोन पर खरीदी थी। मगर बाद में उस बाइक को बेच दिया था। बाइक पर लोन के सेटलमेंट के नाम पर उसने अभिषेक बालियान को 44 हजार रुपए दिए थे। मगर आरोपी ने एनओसी नहीं दी। मांगने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अभिषेक बालियान और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


