ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरदो गुटों में मारपीट मामले में चार और गिरफ्तार

दो गुटों में मारपीट मामले में चार और गिरफ्तार

धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों गुटों में जमकर पत्थर बाजी हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से 17 पर एफआईआर दर्ज की...

दो गुटों में मारपीट मामले में चार और गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 21 May 2020 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों गुटों में जमकर पत्थर बाजी हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से 17 पर एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की थी। मामला थाना क्षेत्र के ककरोआ गांव से जुड़ा है। गांव निवासी अली अहमद ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही अमर सिंह पर आरोप लगाया था। कि पिछले 6 महा पूर्व किसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हो गई थी। जिसको गांव वालो ने राजीनामा कर दिया था। जिसके बाद से पड़ोसी रंजिश रखने लगा। जिसके चलते बीते दिन अमर सिंह अपने साथियों को लेकर घर मे घुस आया और बुराभला कहने लगा। जब सुभान के भाई ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच पत्थर बाजी शुरू हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सूचना पर थाना पुलिस ने विनोद, राजू, विजय, सोनू,मान सिंह, योगेश, अमर सिंह व दूसरे पक्ष की ओर से इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही थाना पुलिस दो बार में ग्यारह लोगो को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके चलते बीते दिन गांव में पुलिस ने दबिश देकर एक पक्ष की ओर से अमर सिंह,विनोद, सोनू कि मान सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस मुकदमे के अनुसार बिधिक कार्यवाही कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें