फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले नवेद मियां, इजरायली जुल्म की निंदा

Apr 07, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ने फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाक़ात की। उन्होंने इजरायल के जुल्म की निंदा की और कहा कि इजरायल की ज्यादती का अंत होगा। नवेद मियां ने फ़िलिस्तीन के समर्थक होने का आश्वासन दिया और अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील की।

फ़िलिस्तीन के राजदूत से मिले नवेद मियां, इजरायली जुल्म की निंदा

रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाक़ात की। उन्होंने गाजा समेत पूरे फिलिस्तीन में इजरायल के जुल्म की निंदा की। उन्होंने कहा कि इजरायल की ज्यादती का अंत जरूर होगा। नवेद मियां ने बताया कि वो फ़िलिस्तीन के समर्थक हैं। वो पीड़ितों के साथ खड़े हैं और यही जाहिर करने के लिए राजदूत से मिले थे। उन्होंने बताया कि राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश भारत में फ़िलिस्तीनी राजदूत हैं। वह 22 अक्टूबर 1970 को गाज़ा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में जन्मे थे। मौजूदा संघर्ष के बीच अपने लोगों के मुखर समर्थक रहे हैं और गाज़ा में संकट को समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप का आग्रह करते रहे हैं।

नवेद मियां ने बताया कि राजदूत ने उन्हें फिलिस्तीन की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। नवेद मियां ने कहा कि फिलिस्तीन में इजरायली नाइंसाफी रोकने के लिए दुनियाभर के इंसाफ़पसंद देशों को आगे आना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।