एसपी को जांच के लिए लिखा पत्र, दोषी पर होगी कार्रवाई
Mar 01, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में खैर की लकड़ी के साथ संदिग्धों को छोड़ने के बाद डीएफओ ने एक सीओ को निलंबित किया। अब वन विभाग ने दोषी रेंजर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी की है। डीएफओ ने एसपी को जांच के लिए पत्र भेजा है।

रामपुर। पंजाब से खैर की लकड़ी के साथ एक दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ देने के बाद डीएफओ ने एक सीओ को निलंबित कर दिया था। अब वन विभाग की ओर से इस मामले में दोषी वन रेंजर समेत सभी आरापियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी कर दी है। डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि पूरे मामले में जांच के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें कुछ कर्मचारी संलिप्त होने की जानकारी आ रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


