Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsForest Department Seizes Illegal Khair Wood Pickup Near Pipli Forest
पीपली वन के नजदीक खैर से भरी पिकअप पकड़ी

पीपली वन के नजदीक खैर से भरी पिकअप पकड़ी

संक्षेप:

Rampur News - पिपली वन से 4 किलोमीटर दूर वन विभाग ने खेर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी। यह लकड़ी अवैध रूप से उत्तराखंड से लाई जा रही थी। थाना पुलिस ने भी 5 कुंतल अवैध लकड़ी जब्त की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन कर्मी तस्करों से मिले हुए हैं। वन विभाग ने अवैध कटान रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

Dec 31, 2025 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

पिपली वन से 4 किलोमीटर की दूरी पर वन विभाग की टीम नें खेर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। वन कर्मचारियों का कहना है पकड़ी गई लकड़ी उत्तराखंड से लाई जा रही थी। जिसे उत्तराखंड वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। उधर थाना पुलिस ने भी पांच कुंतल बाइक से ला जा रही अवैध लकड़ी पकड़ी है। थाना मिलकखानम क्षेत्र के सैकड़ो एकड़ में पीपली वन फैला हुआ है। लगातार हो रहे अवैध कटान को लेकर पिपली वन बदनाम हो चुका है। आए दिन वन तस्कर खेर की लकड़ी का अवैध कटान करते रहते हैं। वन क्षेत्र में खैर की अवैध कटान और तस्करी की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्कर बेखौफ होकर जंगल से खैर निकाल रहे हैं। वन क्षेत्र में आए दिन फायरिंग होने की घटनाएं भी होती रहती हैं। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पिपली वंश है 4 किलोमीटर की दूरी पर खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप पकड़ ली। पूछताछ करने पर मालूम हुआ अवैध लकड़ी उत्तराखंड से लाई जा रही थी। कुछ देर के बाद उत्तराखंड वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पिकअप को अपने कब्जे में लेकर वन अधिकारी मौके से चले गए। क्षेत्र के लोगों का मानना है वन कर्मचारियों ने सांठ गांठ करके अवैध लकड़ी को छोड़ दिया है। वन रेंजर सुरेश जोशी ने बताया कि हमारे पीपली वन की लकड़ी नही है। उत्तराखंड की लकड़ी है। लगातार पीपली वन में अवैध कटान रोकने के लिए गश्त किया जा रहा है। अगर किसी वन कर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।