40 खाद्य पदार्थों की जांच में नौ मिले अधोमानक

40 खाद्य पदार्थों की जांच में नौ मिले अधोमानक

संक्षेप:

Rampur News - रामपुर में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग जारी है। सोमवार को 40 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिसमें 9 अधोमानक पाए गए। 12 सैंपल प्रयोगशाला के लिए भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ने 11 से...

Oct 14, 2025 03:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

रामपुर। त्योहारों को लेकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान मोबाइल वैन के जरिए टीम ने 40 खाद्य पदार्थों की जांच की, जिसमें नौ खाद्य पदार्थ अधोमानक पाए गए। वहीं, 12 सैंपल भी भरे गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा 11 से 13 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें मोबाइल वैन प्रयोगशाला से रठौंडा, मिलक, भोट, बिलासपुर गेट. महमूदपुर स्थित 265 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं एवं उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया और मोबाइल वैन के माध्यम से 40 खाद्य पदार्थ की नि:शुल्क जांच की गई, जिसमें से 09 मानक के अनुसार नहीं पाये गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किए जाएंगे। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, रामचन्द्र यादव, शहाबुद्दीन दोस्त, धर्मपाल सिंह, देवकान्त, मनोज कुमार, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।