सुबह में छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

Feb 09, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - सोमवार की सुबह धुंध और ठंड थी, लेकिन दोपहर में धूप खिल गई। लोग पार्कों में धूप का आनंद ले रहे हैं और बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे बारिश या कोहरे की संभावना कम है और आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।

सुबह में छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

सोमवार को सुबह में वातावरण में धुंध छाई थी और आसमान में बादल थे ऐसे में सुबह के समय में लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ। हालांकि, दोपहर को धूप खिल गई ऐसे में शहर में लोग पार्क और मैदानों में धूप का आनंद ले रहे हैं। वहीं बाजार में भी लोगों की भीड़ है। मौसम साफ हो जाने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। दूसरी तरफ घरों में महिलाओं ने भी जरूरी कामों को निपटाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अब बारिश होने या कोहरा पड़ने की संभावना कम ही है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।