सड़क हादसों में शिक्षिकाओं समेत पांच घायल
Rampur News - रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।नगर से सटे ग्राम नग

रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। नगर से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी रितु गंगवार ग्राम लाला नगला में शिक्षण का कार्य करती हैं। रितु गंगवार के अनुसार मंगलवार की सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रहीं थीं। उनके साथ एक अन्य शिक्षिका का भी स्कूटी पर पीछे बैठी हुईं थीं। केमरी रोड पर कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर के पास सामने से आते किसी अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिसके कारण दोनों शिक्षिकाएं घायल हों गईं।
घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों शिक्षिकाओं को घर भेज दिया गया है। वहीं, ग्राम मनु नगर निवासी राजेंद्र सिंह व हर भजन कौर सोमवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। माठखेड़ा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। नगर के मोहल्ला शिव बाग मंडी निवासी श्याम लाल अग्रवाल की बाइक में भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने तीनों घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। किसी भी घटना की कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


