होटलों व रेस्टोरेंट में आग से बचाव की जांच शुरू,तीन टीमें बनीं

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

दमकल विभाग ने होटल और रेस्टोरेंट में आग से बचाव को लेकर जांच की तैयारी शुरू की है। तीन टीमें क्षेत्र में जांच करेंगी और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। नियमों की पालना करने की मांग की गई है।

होटलों व रेस्टोरेंट में आग से बचाव की जांच शुरू,तीन टीमें बनीं

शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में आग से बचाव को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की जांच के लिए दमकल विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से तीन टीमें बनाई गई है। यह टीमें क्षेत्र में जांच करेंगी और सुरक्षा के इंतजाम को चेक करेंगी। विभाग का कहना है कि कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किए जाएंगे।

होटल और रेस्टोरेंट की जांच

होटल, रेस्टोरेंट, लाज और गेस्ट हाउस की बिल्डिंग खड़ी करने से पहले नक्शे के हिसाब से अग्निशमन विभाग आग से सुरक्षा के लिए एनओसी जारी करता है। सभी मानकों को पूरा करने की अनिवार्यता है।

जांच और सुरक्षा की व्यवस्था

मगर जिले में नियम की बातें सिर्फ कागजों में होने से यहां जान व माल दोनों का खतरा बना रहता। अब ऐसे में दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद में आग के बाद शासन ने सख्ती कर दी है।

दमकल विभाग की तीन टीमें

जिसके बाद दमकल विभाग की तरफ से तीन टीमें बनाई गई है।यह टीमें एफएसओ स्तर की है। यह टीमें प्रतिदिन होटलों और रेस्टोरेंट की जांच करेंगी।

जिले में समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। उपकरणों को चेक किया जाता है। एनओसी और उपकरण नहीं मिलने पर नोटिस जारी किए जाते है। टीमें बनाई गई है,यह टीमें प्रतिदिन जांच करेगी। कमी पाई जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

-विजय कुमार सिंह, अग्नि शमन अधिकारी।

मुख्य प्रश्न

कैसे होटल और रेस्टोरेंट की सुरक्षा की जाएगी?
दमकल विभाग की तीन टीमें क्षेत्र में जांच करेंगी और सुरक्षा के इंतजाम को चेक करेंगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।