Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFather-Son Duo Arrested for Fraud in Overseas Job Scam
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

संक्षेप:

Rampur News - विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र ने 80 हजार रुपये हड़प लिए। सत्यम तिवारी ने बताया कि उसने शुभम यादव के माध्यम से पीयूष शुक्ला से संपर्क किया, जिसने फर्जी दस्तावेज देकर पैसे लिए। मुंबई पहुंचने पर सारे दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Nov 08, 2025 01:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

विदेश में नौकरी दिलाने के मामले में पिता-पुत्र फंस गए हैं। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी सत्यम तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मूलत: देवरिया जिले के ग्राम गंभीरपुर के निवासी हैं। वह जनवरी में मर्चेंट ने का कोर्स करने चेन्नई गए थे। वहां उनकी मुलाकात उनके गृह जनपद के गांव महीगंज निवासी शुभम यादव से हुई और उससे दोस्ती हो गई। शुभम भी उनके साथ भी रहता था। शुभम ने उससे कहा कि वह उसकी कहीं पर नौकरी लगवा दे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सत्यम का कहना है कि उन्होंने ज्वाला नगर निवासी पीयूष शुक्ला पुत्र हर्षवर्धन शुक्ला से अपनी जान पहचान बताते हुए शुभम यादव की नौकरी लगवाने की बात की। पीयूष शुक्ला ने उसके दोस्त की विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर शैक्षिक अभिलेख ले लिए। इसके बाद उसे साढे तीन लाख रुपये का खर्चा बताते हुए 80 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि उन्होंने शुभम यादव को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी अभिलेख दे दिए। मुंबई पहुंचने पर मालूम हुआ कि सारे दस्तावेज फर्जी हैं। शिकायत करने पर वह आमादा फौजदारी हो गए। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज कर लिया है।