मांग पूरी न होने पर शादी से किया इंकार,केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर के अजीतपुर निवासी अब्दुल रहीम ने अपनी बेटी का रिश्ता टांडा के दानिश आलम से तय किया था। मंगनी के दौरान तीन लाख रुपये और 50 हजार रुपये खानपान में खर्च किए गए। मांग पूरी न होने पर दूल्हे के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। अब्दुल रहीम ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

रामपुर। अजीतपुर निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता टांडा के मवाना मोहल्ला निवासी दानिश आलम के साथ तय किया था। अक्तूबर 2025 में मंगनी के दौरान करीब तीन लाख रुपये नकद व 50 हजार रुपये खानपान में खर्च किए गए। मगर आरोपियों ने अधिक रूपए की मांग कर दी। जिस पर मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने छह पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


