Rampur News: पैसे को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट तीन पर रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: उधारी के पैसे को लेकर पिता-पुत्र पर हमला हुआ। अकील खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें तीन लोगों पर आरोप लगाया गया। अकील के अनुसार, उधारी के पैसे मांगने पर हमलावरों ने उन्हें दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

Rampur News: पैसे को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट तीन पर रिपोर्ट

Rampur News: उधारी के पैसे को लेकर हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी अकील खां ने शिकायती पत्र देकर लिखा कि ग्राम रेवड़ी खुर्द निवासी फईम, भोला व तस्लीम पर उसके एक लाख 55 हजार रुपये उधार थे। आरोप लगाया की बीते बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान तीनों वहां आए तो उन्होंने अपनी उधारी के पैसे मांगे तो वह भड़क गए और दुकान के अंदर घुसकर उसके और उसके पुत्र हमजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।आरोप

लगाया कि मारपीट का शोर सुन जब आसपड़ोस के लोग इक्कठा हुए तो सभी उन्हेंजान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: पैसे को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट तीन पर रिपोर्ट