आज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा

Mar 03, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - 25 फरवरी को भगतपुर मोड़ पर एक डम्पर चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक सोमपाल सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे गौतम सिंह ने अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोमपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा

25 फरवरी को बाइक से खेतों से वापस आते समय भगतपुर मोड़ पर डम्पर के चालक ने बैक करते समय बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के निकटवर्ती गांव बादली निवासी सोमपाल सिंह पच्चीस फरवरी को अपनी बाइक से अपने खेत गांव मंझरा बहादुर की तरफ से आ रहें थे। जैसे ही वह भगतपुर मोड़ पर आए तो, शाम के समय तेजी ओर लापरवाही से डम्पर के चालक ने बैक करके मोड़ते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दिए जाने से सोमपाल घायल हो गया।

घायल को उसी दिन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर अवस्था में होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परंतु मुरादाबाद ले जाते समय रास्तें में ही घायल सोमपाल की मौत हो गई थी। दाह संस्कार से फारिग होने के बाद मृतक के पुत्र गौतम सिंह ने अज्ञात डम्पर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।