Rampur News: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News: रामपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में किसान सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे। वे फसलों के उचित दाम, सिंचाई, आवारा पशुओं और बिजली की दरों जैसे मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। समस्याओं का समाधान न होने पर संगठन बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rampur News: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

Rampur News: रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में आज सुबह 11:00 बजे किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग करेंगे। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने बताया कि क्षेत्र का किसान इस समय कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। फसलों के वाजिब दाम, सिंचाई की व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली दरें और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर किसान प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यदि जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद भी समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किसान