Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFarmers Protest Against Rice Weighing Issues at Mandis Accuse Officials of Mismanagement
मंडी में धान की तौल न होने पर भाकियू ने दिया धरना

मंडी में धान की तौल न होने पर भाकियू ने दिया धरना

संक्षेप:

Rampur News - मंडी समिति में धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने भाकियू अराजनैतिक के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन उनकी फसल की तौल नहीं कर रहा है। किसान तौल की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे और कहा कि जब तक उनकी तौल नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

Nov 07, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

मंडी समिति में धान की तौल न होने से परेशान किसानों के साथ भाकियू अराजनैतिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने देने वाले ज्ञापन को भी मौके पर अधिकारियों के सामने फाड़ दिया। उनका कहना था कि केंद्र प्रभारी मनमानी करते हुए किसानों का धान नहीं तोल रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अरुण राठी के नेतृत्व में किसानों के साथ भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता मंडी समिति पहुंचे। वहां मंडी सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन को फाड़कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि हम हाईवे ब्लॉक करेंगे, आप चाहें तो हमारा एनकाउंटर कर दीजिए, लेकिन किसानों के साथ उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं धरने पर पहुंची प्रभारी तहसीलदार सीमा गंगवार से भी उनकी झड़प हुई। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि जब तक किसानों की तौल नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। किसान देश का अन्नदाता है और किसान के साथ जो जिला प्रशासन कर रहा है, वह बहुत दुखद है। वहीं जब कार्यकर्ताओं ने केंद्र प्रभारियों और तहसीलदार से केंद्र का स्टॉक रजिस्टर देखने को कहा, तो उनका आरोप है कि तौल बंद होने के बाद भी चोरी से तौल की गई है। देर शाम तक चले धरने के बाद भी प्रभारी रजिस्टर दिखाने से कतराते रहे। समाचार लिखे जाने तक मंडी परिसर में कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए थे। धरना प्रदर्शन में भाकियू अराजनैतिक बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, मंडल अध्यक्ष बरेली चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला संगठन मंत्री फरीद खां, बाबर खां, आबिद खां, विजयपाल कश्यप, सरदार अवतार सिंह, नीरज कुमार, शाहिद खां, फाजिल अंसारी, नदीम, मुशीर अली खान, विनोद कुमार, नरेश गंगवार, अंतरिक्ष गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, राम प्रताप गंगवार और जिला मीडिया प्रभारी अब्दुल रज्ज़ाक खान आदि किसान मौजूद रहे। --- जगह की कमी का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे मंडी सचिव और केंद्र प्रभारी मिलक। संवाददाता। मंडी समिति में धरने के दौरान मौके पर पहुंची तहसीलदार सीमा गंगवार और मंडी सचिव मनोज सूरी से जब किसानों ने केंद्र प्रभारियों पर तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में किसानों का धान रखने के लिए जगह न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। उग्र किसानों ने तहसीलदार को बताया कि किसानों का 15 से 20 दिन पूर्व का धान मंडी में पड़ा है, जिसकी किसी ने सुध नहीं ली है। मौके पर खड़ी समिति में 14-15 ट्रालियों को उन्होंने तुलवाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने मंडी सचिव और केंद्र प्रभारियों को एक-एक केंद्र पर एक-एक ट्राली तुलवाने के लिए कहा। बावजूद इसके केंद्र प्रभारी ने जगह न होने का हवाला दिया। देर शाम तक किसान और कार्यकर्ता तौल की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे।