Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFarmers in Rampur Urged to Register for Farmer Benefits
1.34 लाख किसानों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री

1.34 लाख किसानों ने नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री

संक्षेप: Rampur News - रामपुर जिले में 1.34 लाख किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए हैं। इससे वे किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से रजिस्ट्री कराने की अपील की है,...

Fri, 15 Aug 2025 12:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

रामपुर। जिले में 1.34 लाख किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे में उनको किसान सम्मान निधि सहित विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। कृषि विभाग ने इसके लिए किसानों से जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। प्रदेश में किसानों के लिए सरकार की ओर से कई लाभकारी योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचे, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों की डिजिटल आईडी बनाई जा रही है, ताकि किसानों को पारदर्शी तरीके से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले में 307015 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार होनी है। इसके सापेक्ष अब तक 172083 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा ली है। 134932 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बाकी है। उप कृषि निदेशक रामकिशन सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है वे फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट या फार्मर रजिस्ट्री यूपी ऐप पर रजिस्ट्री कर सकते हैं। किस तहसील में कितने किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री सदर-34198 शाहबाद-33232 बिलासपुर-18618 मिलक-38519 स्वार-26865 टांडा-20651