Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFarmers Honor Day Celebrated at Dharmora Agricultural Science Center
धमोरा कृषि विज्ञान केंद्र पर 62 किसानों को किया गया सम्मानित
Rampur News - धमोरा कृषि विज्ञान केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 62 कृषकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 24 Dec 2024 01:10 AM

धमोरा कृषि विज्ञान केंद्र पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, गन्ना आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 62 कृषकों को सम्मानित किया गया। साथ ही कृषकों को कृषि की विभिन्न फसलों के बारे में चर्चा की गई। उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को उत्पादकता बढ़ाते हुए आय में वृद्धि करने,फार्मर रजिस्ट्री कराने, साठा धान की रोक और साठा धान के स्थान पर मक्का लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।