डिप्टी आरएमओ दफ्तर पर किसानों का धरना जारी
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) का धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों ने साफ कहा कि किसानों के साथ छल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की...
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (असली) का धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। धरने में किसानों ने साफ कहा कि किसानों के साथ छल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गेहूं खरीद में घपलेबाजी को लेकर भाकियू का धरना जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बाबू अली ने कहा कि कई क्त्रय केंद्रों के घपले के साक्ष्य डिप्टी आरएमओ को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग को जांच सौंप दी है| लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं की है|। जिलाध्यक्ष ने बताया कि धरने में अब मंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। धरना स्थल पर उनके ठहरने का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन लंबा चल सकता है|। इसलिए सुबह और शाम का खाना भी धरना स्थल पर ही बनवाया जाएगा। धरना देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,महेंद्र सिंह बनवारी लाल, डालचंद भीष्म गंगवार, फहीमुद्दीन खलील अहमद, मोबीन, परवेज खान, आरिफ अली शामिल रहे|।