Rampur News: हथौड़ी-पोटाश बनाते समय हुए हादसे से हुई थी बालक राम की मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: स्वार के ग्राम शिवपुरी में 50 वर्षीय किसान बालक राम का शव घर में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पोटाश बनाने के दौरान हुए विस्फोट को बताया गया है। घटना के समय बालक राम अकेले थे। तेज धमाके के कारण उनका हाथ बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Rampur News: हथौड़ी-पोटाश बनाते समय हुए हादसे से हुई थी बालक राम की मौत

Rampur News: स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मृत मिले 50 वर्षीय किसान की मौत हथौड़ी पोटाश बनाते समय हुए हादसे के कारण हुई थी। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। स्वार के शिवपुरी निवासी बालक राम (50) पुत्र चेतराम का शव शनिवार रात उनके घर में मिला था। उनका एक हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। घटना के समय बालक राम घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी काशीपुर में मजदूरी करने गई हुई थीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पटास और गंधक जैसे विस्फोटक पदार्थों के संपर्क में आने से हुआ विस्फोट सामने आया है।

जांच में सामने आया है कि बालक राम हथौड़ी पोटाश बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके में उनका हाथ बुरी तरह फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था। मौके पर जाकर जांच की तो सामने आया कि जनवारों को भगाने के लिए काम में आने वाले पटास को बनाते समय हादसा हुआ था। उसकी में उनकी मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।