काश्तकार को सांप ने डंसा, मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

गांव पुरैनिया खुर्द में एक किसान सुंदर लाल की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों ने लगभग 10 घंटे बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुंदर लाल खेत में काम कर रहे थे जब सांप ने उन्हें डस लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काश्तकार को सांप ने डंसा, मौत

मिलक क्षेत्र के गांव पुरैनिया खुर्द में खेत पर काम कर रहे एक किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन करीब 10 घंटे बाद उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्राम पुरैनिया खुर्द निवासी 50 वर्षीय सुंदर लाल शनिवार सुबह अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। दोपहर करीब 2 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। वे खाना और पानी लेकर खेत पर पहुंचे, जहां सुंदर लाल अचेत अवस्था में पड़े मिले।

परिजन उन्हें तत्काल घर ले आए और स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शाम होते-होते सुंदर लाल का शरीर नीला पड़ने लगा, तब परिजनों को सांप के डसने की आशंका हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur Newsकाश्तकार को सांप ने डंसा, मौत