Rampur News: रास्ता रोकने का विरोध करने पर पीटा, केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर के ग्राम रायपुर में एक परिवार के तीन लोगों पर रास्ता रोकने के विरोध में हमला किया गया। पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rampur News: रास्ता रोकने का विरोध करने पर पीटा, केस

Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में रास्ता रोकने का विरोध करने पर एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान किया गया। पीड़ित दीपक कुमार पुत्र विजय शंकर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ​दीपक के मुताबिक वह अपनी माता रीता देवी और भाई रविकान्त उर्फ सोनू के साथ घर जा रहा था। तभी गांव के ही रामगोपाल उनके बेटों आदेश व राहुल और बहू नीलम ने उनका रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।