रामपुर में क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने और उनके साथ ठगी करने के आरोपित को पत्नी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को क्राइम ब्रांच क

रामपुर में क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने और उनके साथ ठगी करने के आरोपित को पत्नी समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताता था। उसने एक महिला से उसके पति और भाई को मुकदमे से बचाने के नाम पर झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए थे। उसकी पत्नी भी ठगी में शामिल थी। फर्जी पुलिसकर्मी को शुक्रवार शाम मीडिया के सामने लाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी शहर कोतवाली के मोहल्ला केले वाला तालाब कुंडा का फरहान है। फरहान और उसकी पत्नी रूबीना के खिलाफ मोहल्ला मछली बाजार चाह चट्टा की मुमताज जहां ने शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि उसके पति मुन्ना और भाई इफ्तेखार को पुलिस ने पिछले दिनों स्मैक बेचने के आरोप में पकड़ा था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।