जुमे की नमाज अदा कर मांगी मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं

Feb 28, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - फोटोकर मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं मांगीं। जामा मस्जिद में भारी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। मुकद्दस रमजान माह का दुसरा जुमा आया। इसे

जुमे की नमाज अदा कर मांगी मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं

शुक्रवार को मुकद्दस रमजान के दुसरे जुमे की नमाज लोगों ने अकीदत के साथ अदा की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदाकर मुल्क और कौम की तरक्की की दुआएं मांगीं। जामा मस्जिद में भारी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। मुकद्दस रमजान माह का दुसरा जुमा आया। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। निर्धारित समय से पहले ही बच्चे, बूढ़ों और नौजवानों ने मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। दुसरे जुमे की नमाज को लेकर शहर की जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मदीना मस्जिद, पीला तालाब मस्जिद, गौसिया मस्जिद सहित गांव-कस्बों की मस्जिदों में भारी भीड़ रही।

मस्जिदों में पेश इमाम ने जुमा की नमाज के पहले खिताब किया और रोजेदारों से रमजान के महीने की फजीलत बयान की। नमाज के बाद सभी लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शुक्रवार को रमजान के दुसरे जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों और घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग तैयार होकर पहुंचे थे। लोग साफ-सुथरे कपड़े पहनकर इत्र की खुशबू के साथ निकले थे। निर्धारित समय पर मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। वहीं, महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की। शहर काजी सैयद खुशनुद मियां ने जुमा की नमाज के पहले खिताब किया और रोजेदारों से रमजान के महीने की फजीलत बयान की। नमाज के बाद सभी लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शुक्रवार को रमजान के दुसरे जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों और घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।