फैक्ट्री के बाहर मारपीट करने में दो नामजद एक का शांति भंग में चालान

Apr 04, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - टांडा। फैक्ट्री में काम करते समय हुई कहासुनी को लेकर सत्ताईस मार्च को फैक्ट्री के गेट पर दो लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने एक

फैक्ट्री के बाहर मारपीट करने में दो नामजद एक का शांति भंग में चालान

फैक्ट्री में काम करते समय हुई कहासुनी को लेकर सत्ताईस मार्च को फैक्ट्री के गेट पर दो लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने एक नामजद तथा दूसरे अज्ञात सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्ला नगर निवासी विकेश कुमार रामपुर मार्ग स्थित व्हील्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करता है। थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी बाला निवासी संदीप भी इसी कंपनी में काम करता है। आरोप है कि काम करते समय दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

सत्ताईस मार्च की शाम को जब विकेश कुमार फेक्ट्री के गेट से बाहर निकला तो, संदीप और उसके अन्य अज्ञात साथी ने फेक्ट्री के गेट पर ही गाली गलौज की और लाठी डंडों, लोहे की टिफिन से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने और यह दोनों लोग अन्य लोगों को आता देख जान से मॉरने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल विकेश कुमार ने संदीप और संदीप के अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद संदीप को गिरफ्तार करके शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाईं कर चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।