रामपुर मंडी में 35 दुकानों के निर्माण का रास्ता साफ, आएगी 2.32 करोड़ रुपये की लागत
Rampur News - शहर की नवीन मंडी में व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। मंडी समिति द्वारा भेजा गया प्रस्ताव शासन से पास हो गया है। 2.32 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई दुकानों का निर्माण और सड़क-नालियों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू होगी। यह व्यापारियों को अधिक स्थान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

शहर स्थित नवीन मंडी में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। मंडी समिति की ओर से भेजा गया प्रस्ताव शासन स्तर से पास हो चुका है। अब जल्द ही 2.32 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई दुकानों के निर्माण और सड़क-नालियों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंडी समिति में वर्तमान में 144 दुकानें हैं। जगह की कमी के कारण लंबे समय से व्यापारियों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा था। कई आढ़तियों को सीमित जगह में कारोबार करना पड़ रहा था, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। नई दुकानों के निर्माण से आढ़तियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा और मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इसके अलावा मंडी की जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत भी कराई जाएगी। मंडी समिति का कहना है कि इससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


